ऋषिकेश- नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश की हालत नाजुक एम्स में भर्ती

ऋषिकेश। श्रीनगर गढ़वाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में शामिल होने गई नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की तबीयत बिगड़ गई। इस पर रविवार की रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश लाया गया। यहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
रविवार को श्रीनगर गढ़वाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली थी। जिसमें नेता प्रतिपक्ष भी शामिल हुई। रैली के बाद उनकी जब तबीयत खराब हुई तो देवप्रयाग के निकट भरपूर में स्थित एनएचपीसी गेस्ट हाउस में आराम करने को पहुंचाया गया। सीएचसी बागी से एंबुलेंस समेत पहुंची डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया। टीम मुखिया डॉ. नूतनचन्द्र पांडे ने बताया कि इंदिरा हृदयेश की डिहाइड्रेशन के चलते तबीयत बिगड़ी है। उनका बीपी सामान्य है, शुगर थोड़ा बढ़ा है। डॉक्टरों की टीम ने सभी टेस्ट करवाने की सलाह दी। जिसके चलते उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, एसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला संजय पालीवाल, देवप्रयाग जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण रात्रि करीब 8:45 बजे नेता प्रतिपक्ष को लेकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे। इमरजेंसी के भीतर आवश्यक परीक्षण करने के बाद उन्हें रेड जोन में भेज दिया गया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि हृदय रोग विभाग के चिकित्सकों ने नेता प्रतिपक्ष को भर्ती की सलाह दी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News