ऋषिकेश-उत्तराखंड सरकार का मंत्रिमंडल गठन आज शाम 5 बजे राजभवन देहरादून होगा,6बजे कैबिनेट की बैठक
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – शाम 5:00 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले बुधवार 10 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने अकेले शपथ ली थी।
शुक्रवार को शाम 5:00 बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। कैबिनेट मंत्री मंडल के शपथ ग्रहण में कई चौंकाने वाले चेहरे सामने आ सकते हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी आज मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कैबिनेट मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सचिवालय में तीरथ कैबिनेट की पहली बैठक होनी तय की गई है। सचिवालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक करीब 6 बजे के लगभग सचिवालय में तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक होगी । जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी। वही त्रिवेंद्र सरकार में लिए गए निर्णय को आगे बढ़ाने पर भी मंथन होगा। हालांकि तीरथ कैबिनेट की पहली बैठक में कौन-कौन कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे यह तो शपथ लेने के बाद ही पता चल पाएगा । लेकिन शपथ ग्रहण से पहले ही कैबिनेट बैठक तय हो गई है।
