ऋषिकेश- नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने मुखर्जी मार्ग पर लगाया वाटर कूलर
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मुखर्जी मार्ग वाटर कूलर लगा कर विधिवत उस का शुभारंभ किया गया। इससे भीषण गर्मियों में ऋषिकेश आने वाले यात्रियों के साथ स्थानिया व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा।
ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने बताया कि गर्मियों के दिनों में मुखर्जी मार्ग पर स्थानीय व्यापारियों और यात्रियों के बीच शीतल जल की किल्लत देखने को मिलती है। गर्मियों के पीक सीजन के दौरान शीतल जल की बहुत जरूरत महसूस होती है।नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने मुखर्जी मार्ग पर पंजाब सिंध क्षेत्र के बाहर वाटर कूलर लगाया गया। इससे निश्चित तौर पर यात्रियों के साथ स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
इस मौके पर सह संस्थापक नूपुर गोयल, पंजाब सिंध क्षेत्र के ट्रस्टी राजीव अग्रवाल, ललित मनचंदा, विनोद घई, रमन जौहर, रवि जैन, अनुज जैन, सूरज गुलाटी, पंकज चावला, विजय जैन, पवन नागपाल, मनीष अग्रवाल, आचार्य संतोष व्यास, दिवाकर मिश्रा, ध्रुव बंसल आदि मौजूद रहे।
