ऋषिकेश- संडे मेगा इवेंट में 30 महिलाओं के स्वास्थ्य का किया परीक्षण
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर निगम द्वारा विशेष संडे मेगा इवेंट के तहत महिला स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
रविवार को नगर निगम सभागार में आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने 30 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नगर निगम सहायक आयुक्त विनोद लाल ने बताया कि यह कार्यक्रम शहरी विकास निदेशालय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है। इसके अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को शामिल करते हुए उनका चयन किया जाएगा। जिन्हें स्वच्छता चैंपियन पुरस्कार भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. अंकित, डॉ. निधि उपाध्याय, डीएस रावत, नताशा , सुधीर मिश्रा, सरोज कंडवाल, दीप्ति चमोली, गीता देवी, आशा रतूड़ी, पूनम कौर, निर्मला कंडवाल , रजनी बड़ोला, अपर्णा करणवाल, गीता देवी, विमला देवी, सुलेखा, संध्या जैन, अनीता देवी, सुनीता देवी आदि महिलाएंं मौजूद थी।
