ऋषिकेश- इनरव्हील क्लब ने आस्था पथ पर की शिव मंदिर की स्थापना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – इनरव्हील क्लब ने मुनि की रेती स्थित आस्थापथ के समीप शिव मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर क्लब की ओर से गरीब बच्चों को प्रसाद के रूप में भोजन वितरण किया गया।
रविवार को क्लब अध्यक्ष सलोनी गोयल के नेतृत्व में सभी क्लब सदस्यों द्वारा मुनिकीरेती स्थित आस्था पथ के समीप एकत्रित होकर मंदिर परिसर में विधिवत हवन पूजन किया गया। इसके बाद भगवान शिव के मंदिर का मंत्रोच्चारण के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान क्लब सदस्य अंजू अग्रवाल ने अपने बेटे की शादी की पहली सालगिरह के उपलक्ष में गरीब बच्चों को भोजन वितरण किया। इस नेक काम के लिए क्लब अध्यक्ष सलोनी गोयल ने अंजू अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर क्लब अध्यक्ष सलोनी गोयल ने कहां की क्लब की ओर से मुनिकीरेती स्थित आस्था पथ के समीप लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए शिव मंदिर का निर्माण कर उसमें भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना की गई है। इससे आस्था पथ पर आने वाले स्थानीय लोगों सहित तीर्थ यात्रियों को मां गंगा के साथ ही भगवान शिव के दर्शन हो सके। इस अवसर पर रश्मि अग्रवाल, बिंदिया अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र बार्थवाल, सुशील गोयल आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News