ऋषिकेश- शिविर में 200 छात्र-छात्राओं को मिला नेत्र परीक्षण का लाभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला क्लब व भारतीय अटल सेना के संयुक्त तत्वाधान में नि शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शनिवार को आदर्श नगर स्थित जाति राम अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित शिविर का क्लब अध्यक्ष रितु अग्रवाल, जिला अध्यक्ष नूतन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। शिविर में निर्मल आई इंस्टिट्यूट के प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा लगभग 200 छात्र छात्राओं के नेत्र की जांच की गई।
इस मौके पर क्लब अध्यक्षा रितु अग्रवाल व जिला अध्यक्ष नूतन अग्रवाल द्वारा नेत्रदान विषय पर छात्रों को जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह रावत, विनीता गुप्ता व ज्योति सिंगल आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News