ऋषिकेश- आत्म सुरक्षा परीक्षण शिविर संपन्न, एसएसपी ने छात्राओं को बांटे प्रशस्ति पत्र व टीशर्ट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुनिकीरेती क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से स्कूली छात्राओं के लिए चलाया जा रहा आत्म सुरक्षा परीक्षण शिविर विधिवत संपन्न हो गया है। इस मौके पर एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं टी-शर्ट वितरित किए। मुनी की रेती क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न विद्यालयों में चलाए जा रहे आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर में लगभग 108 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शनिवार को मुनिकीरेती थाना अंतर्गत तीन स्कूल सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज शिवानंद राजकीय इंटर कॉलेज, पूर्णानंद इंटर कॉलेज के 108 छात्राओं के लिए चलाए जा रहे दस दिवसीय आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने समापन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आत्म सुरक्षा के लिए बालिकाओं को इस प्रकार के प्रशिक्षण को लेने की नितांत आवश्यकता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बालिका हैं काफी हद तक आत्म सुरक्षा के साथ ही दूसरे की भी सहायता कर सकती हैं। उन्होंने बालिकाओं से आत्म सुरक्षा के लिए आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाने की अपील की। एसएसपी ने बताया कि इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी लगाए जाते रहेंगे। इस दौरान एसएसपी ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और टीशर्ट देकर सम्मानित किया। उपजिलाधिकारी नरेन्द्र नगर युक्ता मिश्र ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने किया।

%d bloggers like this:
Breaking News