ऋषिकेश- राजकीय महाविद्यालय में 6 मार्च को होगा प्राकृतिक रंगों पर प्रशिक्षण कार्यशाला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – 6 मार्च को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर) के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग एवं स्पेक्स संस्था देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में प्राकृतिक रंगों पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं को आमन्त्रित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजक स्पेक्स संस्था के सचिव डॉ. बृजमोहन शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य रहता हैं कि पर्यावरण का संरक्षण हो सके, इसी क्रम में मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस कार्यशाला में हमारी संस्था द्वारा रंगों में मिलावट की जांच एवं प्राकृतिक रंगों को बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसमें स्कूल, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं लाभांवित होंगे।
इस कार्यशाला के आयोजन सचिव प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने बताया कि स्पेक्स संस्था द्वारा यह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, इस संस्था के सचिव डॉ. बृजमोहन शर्मा को कई राष्ट्रीय पुस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है व सक्रिय पर्यावरण वैज्ञानिक है, बता दे कि विगत अप्रैल 2019 में स्पेक्स द्वारा चार दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन हमारे महाविद्यालय में किया गया था, जिसमें 5000 से अधिक ऋषिकेश शहर के स्कूली छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं लाभांवित हुए थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने बताया कि महाविद्यालय परिवार डॉ. बृजमोहन शर्मा व स्पेक्स संस्था के आभारी है, जिसने इस कार्यशाला के लिए हमारे महाविद्यालय चुना, इस कार्यक्रम में पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक एनपी माहेश्वरी मुख्य अतिथि होंगे।
उन्होंने सभी स्कूलों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक स्कूल इस कार्यशाला में प्रतिभाग करें।

%d bloggers like this:
Breaking News