ऋषिकेश- जंगल से निकल हाथी पहुँचा शहर के बीचोबीच, किया मॉर्निंगवॉक,जनता में मचा हड़कंप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आज प्रातः 6 बजे हरिद्वार रोड पर हाथी के आ जाने से लोगों में हड़कंप मच गया हाथी से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। एक दांत वाला हाथी साईं घाट के सामने जंगल से नदी पार करके सीधे हरिद्वार रोड पर आ धमका।
जंगल से निकलकर आबादी में घुस आने के चलते लोगों में हड़कंप मच गया। आबादी में घुसने के बाद हरिद्वार रोड से निकलकर हाथी डिग्री कॉलेज की दीवार को तोड़कर आगे बढ़ गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लगा रहा।


मौके पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस दौरान पुलिस ने दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया। एक दांत वाले विशालकाय हाथी को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। हाथी मुख्य मार्ग पर आने के बाद कृषि मंडी की और बढ़ गया इस दौरान मंडी में काफी भीड़ थी। हाथी ने समीप ही राजकीय महाविद्यालय की दीवार को तोड़ कर कॉलेज कैंपस में घुस गया कॉलेज मैदान में सुबह खेलने वालों की काफी भीड़ थी। हाथी को अचानक सामने पाकर वहां मौजूद सभी लोग इधर-उधर भाग गए। हाथी ने पूरे कॉलेज कैंपस में चक्कर लगाया, उसके बाद वह यहां से नंदू फार्म की दिशा में जंगल की ओर चला गया। इस दौरान वन विभाग की टीम भी यहां पहुंच गई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News