ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के ग्राफ मे तेजी 100 नये मरीज मिले,19 मरीज स्वस्थ हुए, आज किसी की मौत नही हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 100 मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 97234 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 542 है, आज 19 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 93594 है। अभी तक 1692 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
8432 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2348078 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 7885 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.26 % हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है। उत्तराखंड में आज किसी भी कोरोना संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई है ।

%d bloggers like this:
Breaking News