ऋषिकेश- सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर गैरसैण कूच कर रहे ग्रामीणो पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
कर्णप्रयाग। सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर महीनों से आंदोलन कर रहे घाट क्षेत्र के ग्रामीणों पर गैरसैंण कूच करने के दौरान पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज किया। इस दौरान हुए लाठीचार्ज में कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिल रही है।
सोमवार को बजट सत्र के बहाने सरकार गैरसैंण पहुंची तो ग्रामीणों ने सरकार से सीधे बात करने की इच्छा से गैरसैंण कूच किया।
दिवालीखाल के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल ने अवरोध खड़े कर ग्रामीणों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पहले नोकझोंक हुई और फिर देखते ही देखते पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया।लाठीचार्ज की जद में महिलाएं भी आई। आंदोलनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने चीख पुकार के बाद भी लाठीचार्ज जारी रखा। ग्रामीण भागने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस की लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए हैं। सूचना आग की तरह पूरे प्रदेश में फैल गई। विभिन्न राजनीतिक दलों ने पुलिस के इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसके लिए राज्य की त्रिवेंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News