ऋषिकेश- राजकीय महाविद्यालय में पांच दिवसीय एनसीसी कैंप शुरू

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एनसीसी के डायरेक्टर जनरल के निर्देश पर 31 यूके बटालियन एनसीसी की और से राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में पांच दिवसीय कैंप का आयोजित किया है।
सोमवार को महाविद्यालय में आयोजित कैंप का शुभारंभ 31 यूके बीएन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल प्रवीण कुमार भट्ट ने किया। महाविद्यालय ऋषिकेश के एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. सतेन्द्र कुमार ने बताया कि कैंप में श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के लगभग 50, आईडीपीएल इंटर कॉलेज के 25 सहित कुल 152 एनसीसी कैडेटस प्रतिभाग कर रहे है। जिसमें बी सर्टिफिकेट के लिए कैंप तीन दिन व सी सर्टिफिकेट के लिए पांच दिन चलेगा। कैंप के दौरान सभी कैडेटस को ड्रिल, सिग्नल, मैप रीडिंग, वेपन होल्डिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके पर कैंप में कैप्टेन सुशील रावत, सूबेदार मेजर दिल बाहदुर थापा, सूबेदार मुकेश चन्द, नायब सूबेदार राम बहादुर, नायब सूबेदार अनिल, नायब सूबेदार अर्जुन थापा, नायब सूबेदार उमेश आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News