ऋषिकेश- एक से सात मार्च तक होगा तीर्थ नगरी में इंटरनेशनल योग फेस्टिवल का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 1 मार्च से 7 मार्च तक योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा।
शुक्रवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनियाभर में फैले कोरोना संक्रमण को देखते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा एहतियात बरती जाएगी। जिसके चलते कोरोना संक्रमण के अंतर्गत भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का भी पूरा पालन किया जाएगा। योग महोत्सव पंडाल के अंदर सैनिटाइजर, मास्क व सामाजिक दूरी की भी उचित व्यवस्था रहेगी। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में 6 फीट की दूरी का फासंला रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए अब तक 306 रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। जिसमें 350 लोगों का टारगेट रखा गया है, जिसको अधिकतम 450 तक किया जा सकता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए एक हजार रुपए 7 दिनों के लिए तथा अन्य के लिए सात हजार रुपए 7 दिनों के लिए शुल्क अदा करना होगा। साथ ही योग महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षुको को 72 घंटे के भीतर की आईटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। उन्होंने बताया कि योग महोत्सव में गंगा आरती प्रतिदिन होगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर जीएमवीएन के प्रबंधक अभिषेक आनंद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News