ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने मोबाईल छीन भागने वाले युवक को तत्तपरता दिखाते हुए किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने मोबाइल छीन कर भागने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को पीड़ित शिवांग रतूड़ी पुत्र विनोद कुमार रतूड़ी निवासी मकान नंबर 3, गली नंबर 2, सोमेश्वर नगर ऋषिकेश ने पुलिस को एक तहरीर दी थी कि जब वह घर से कंप्यूटर कोचिंग के लिए जा रहा था, तो अंबेडकर चौक के पास दो स्कूटी सवार लड़कों ने उसका मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ऋषिकेश में आने व जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को मंडी तिराहा निकट कोयल ग्रांट के पास चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी UK14-D-6560 एवं छीना गया लेनोवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अनुराग राजपूत्र पुत्र गिरीश राजपूत निवासी गली नंबर 12/2 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश व नाबालिक को गिरफ्तार किया है।

%d bloggers like this:
Breaking News