ऋषिकेश- 26 फरवरी को एनएसयूआई (NSUI) करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एनएसयूआई ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए आगामी 26 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास कूच कर घेराव करने का निर्णय लिया है।
बुधवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष शिवा सिंह ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा 2020 को रोजगार वर्ष बताने घोषणा की गई। लेकिन अक्टूबर 2020 में आईसीएमआई की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में बेरोजगारी दर सबसे अधिक 22.3 प्रतिशत आंका गया था। वहीं हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड तीसरे नंबर पर सबसे अधिक बेरोजगारी वाला प्रदेश बन गया है। इसके अलावा वर्ष 2020 में कुल 137 लोगों ने बेरोजगारी के कारण आत्महत्या की थी। प्रदेशभर में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता नौकरी दो या डिग्री वापस लो के नारे के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपनी डिग्रियों की प्रतिलिपि भी जलाएंगे। प्रेस वार्ता में महानगर उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, विकास केवट, अमन शर्मा, सागर कोयल, आयुष चौहान आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News