ऋषिकेश-थाना मुनि की रेती पुलिस की तत्परता से एक 13 साल की लड़की की बची जान
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋीशिक्स – शीशम झाड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 13 वर्ष की पुत्री के शाम 6 बजे से घर से लापता होने तथा तलाश करने पर न मिलने के संबंध में लिखित तहरीर थाना मुनिकीरेती में दी। तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू की गई । इसी दौरान नियमित रूप से दूध लेकर लौट रही रजनी पत्नी अमित शर्मा निवासी शीशम झाड़ी द्वारा सरकारी फोन पर कॉल कर सूचना दी गई कि एक लड़का एक छोटी लड़की को जबरदस्ती उठाकर वन विभाग कार्यालय के पास वाले जंगल में ले गया है। उस लड़की के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक मय वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन कुमार,चौकी प्रभारी कैलाश गेट अमित कुमार, महिला उप निरीक्षक रीना नेगी, और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना करता की निशा देही पर जंगल को चारों ओर से घेर कर टॉर्च की रोशनी में तलाश शुरू की। जंगल मे 100 मीटर अंदर जब पुलिस सर्च कर रही थी तभी एक बच्चे की चिल्लाने की आवाज आई (बचाओ बचाओ)इस पर तुरंत प्रभारी निरीक्षक मय महिला उपनिरीक्षक रीना नेगी वह कॉ०अजयवीर के तुरंत आवाज की ओर भागे तो जंगल के अंदर झाड़ियों के बीच एक लड़की बदहवास हालत में पड़ी मिली। बताया कि उसने मेरा मुह बन्द कर रखा था आप लोगो को इस ओर आता देख वह मुझे छोड़ कर अभी भागा। इस पर पुलिस द्वारा जंगल को चारों तरफ से घेर लिया और सघन कॉम्बिंग करते हुए उक्त व्यक्ति को पानी की टंकी के पास जंगलात रोड पर भागते हुए पकड़ लिया गया। व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शुभम कुमार पुत्र किशन निवासी प्रतीत नगर रायवाला जिला देहरादून बताया। अभियुक्त शुभम को धारा 363/366/376/511 IPC व 7/8 POCSO Act के तहत मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।अभियुक्त पेशे से ड्राइवर है और शादी शुदा है उसकी पत्नी और 2 बच्चे भी उसी मकान में किराए पर रहते है।
पुलिस द्वारा रजनी को सही समय पर सूचना देने के लिए आभार जताया।
