ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार किये 16 मोबाइल फोन बरामद
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने मोबाइल की दुकान से हुई चोरी का दो दिन में खुलासा कर दो चोरों को गिरफ्तार क्या है। उनके पास से 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
सोमवार को एसपी देहात स्वतंत्र कुमार सिंह ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 12 फरवरी को श्यामपुर गुमानीवाला निवासी महेश उनियाल पुत्र दिनेश उनियाल ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरी श्यामपुर स्थित गुमानीवाला में मोबाइल सेंटर के नाम से मोबाइल की दुकान है। जिसमें रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान से लगभग 20 मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। इसपर कोतवाली पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने जेल से रिहा हुए करीब 15 चोरों से गहनता से पूछताछ की, करीब 72 कैमरों की फुटेज चेक की, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। बीते रविवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि जिन लोगों ने 11-12 फरवरी की रात्रि गुमानीवाला में मोबाइल की दुकान में चोरी की थी, उनमें से दो व्यक्ति वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर दिखे हैं थोड़ी देर में मोबाइल बेचने के लिए कहीं जाने वाले हैं।
सूचना पर तत्काल पुलिस ने वीरभद्र रेलवे स्टेशन से करीब पौने नौ बजे दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से चोरी के 16 मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान प्रदीप मांझी पुत्र बिंदु मांझी निवासी ग्राम रातामाटी गुमला, झारखंड व ललित कुमार पुत्र नरेश निवासी गली नंबर 1 गुर्जर प्लॉट, श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में की गई है। जबकि डैनी निवासी नेपाल फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

दोनों आरोपियों के चोरी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में कोतवाल रितेश साह, उप निरीक्षक शांति प्रसाद चमोली, उपनिरीक्षक रघुवीर कंडवाल, कॉन्स्टेबल नवनीत सिंह नेगी, कॉन्स्टेबल अर्जुन, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी, कॉन्स्टेबल अमित रावत शामिल थे।
