ऋषिकेश- आयुर्वेदिक औषधि निर्माण साला के सिडकुल स्थानांतरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना 28 दिन भी जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सर्वदलीय संघर्ष समिति का स्वर्गआश्रम स्थित आयुर्वेद औषधि निर्माण साला के चुटकुला स्थानांतरण को लेकर चल रहा धरना 28 दिल भी लगातार जारी रहा। इस मौके पर समिति के संयोजक आशुतोष शर्मा ने कहा कि गीता भवन प्रबंधन द्वारा 15 दिसंबर के बाद से अपने कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया है। इस आयुर्वेदिक औषधि निर्माण साला को बंद कर प्रबंधक वर्ग गीता भवन परिसर को छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं, उनसे किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारी अल्प वेतनभोगी है अपने परिवार का भरण पोषण बमुश्किल कर पा रहे हैं। एक तरफ कोविड-19 का प्रकोप और दूसरी तरफ प्रबंधन द्वारा गैर जिम्मेदारपूर्ण रवैया अपनाकर अपने परिसर को छोड़कर चले जाना व कर्मचारियों के खाते में 2 माह से वेतन ना डाला जाना अन्याय पूर्ण व कार्मिकों को उनके परिवार समेत मार देने के समान है। इसके विरोध स्वरूप कर्मचारी कल 11 बजे गीता भवन गेट नंबर- 1 के पास अर्थी पर लेट कर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, मुरली शर्मा, घनश्याम तिवारी, जयकुमार, विजेंद्र कुमार, अरविंद उनियाल, नारायण, हुकम सिंह, वीर सिंह, राधे भाई, रंजीत आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News