ऋषिकेश- चन्दरेश्वर नगर में आयोजित बालिका वालीबॉल टूर्नामेन्ट का खिताब एलपीयू पंजाब ने जीता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – टीम यूथ द्वारा चंद्रेश्वर नगर में बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। चंद्रेश्वर नगर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का राज्यमंत्री भगत राम कोठरी, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 4 टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई । सेमी फाइनल मैच में सिटी क्लब, एलपीयू पंजाब, दून चैलेंजर्स, यंग ब्लड टीम ने मैच खेला। इसमे एलपीयू पंजाब ने दून चैलेंजर्स को हरा 3-1 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई और सिटी क्लब ने यंग ब्लड को 3-1 से हरा कर फाइनल मै जगह बनाई । फाइनल मैच में एलपीयू पंजाब ने 2-0 से सिटी क्लब को हरा कर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की। भाजपा के प्रदेश मंत्री भरत लाल ने प्रथम विजेता टीम एलपीयू पंजाब को ट्राफी देकर सम्मानित किया। द्वितीय पुरुस्कार श्रीकृष्ण धर पांडेय द्वारा सिटी क्लब को दिया गया। इस मौके पर टीम यूथ के संस्थापक अमन पांडेय द्वारा दोनों टीमों को कैश प्राइज भी दिया गया। इस मौके पर रोहित राम, अमित राम, ऋतिक, संजीत, ऋषि, विजय, शुभम, राहुल आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News