ऋषिकेश- नगर निगम ऋषिकेश के सहयोग से पेनेशिया हॉस्पिटल ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर निगम के सहयोग से पैनेशिया हॉस्पिटल देहरादून की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
सोमवार को नगर निगम परिसर में आयोजित शिविर का महापौर अनिता ममगाईं ने उद्घाटन किया। चिकित्सा शिविर में डॉ. सुनील भट्ट, डॉ. ए सिंह, डॉ. जावेद खान, डॉ. प्रियंका रतूड़ी, डॉ. मीनू मैठाणी, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, डॉ. सौरभ शर्मा आदि ने चिकित्सा जांच कर रोगियों को परामर्श दिया। शिविर में यूरिक एसिड, ब्लड शुगर व लिपिड प्रोफाइल की निशुल्क जांच की गई। इसमें लगभग 200 लोगों ने चिकित्सकीय जांच का लाभ लिया। इसके साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस मौके पर पैनेसिया हॉस्पिटल के एमडी रणवीर सिंह चौहान, डायरेक्टर विक्रम रावत, डायरेक्टर शुभम चंदेल, ललित किशोर शर्मा, अस्पताल इंचार्ज डॉ. सुनील भट्ट, सुमित कुमार, सुमित धीमान, अंकित रतूड़ी, दानवीर यादव, ब्रजपाल बिरजू आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News