ऋषिकेश- भाजपा सरकार के चार साल घोर निराशाजनक रहे:- किशोर उपाध्याय

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पूर्व कांग्रेश विधायक किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड वासियों को पुश्तैनी वनाधिकार एवं हक-हकूक बहाल किए जाने की मांग की है।
शुक्रवार को किशोर उपाध्याय ने देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा में पत्रकारों से वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड के निवासियों के लिए केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण दिए जाने, प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दिए जाने, प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर व बिजली-पानी निशुल्क दिये जाने, जड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय का अधिकार, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क करने, आवास बनाने के लिए लकड़ी, बजरी-पत्थर निशुल्क दिए जाने, जंगली जानवरों द्वारा जनहानि होने पर 25 लाख रुपए क्षतिपूर्ति और परिवार के सदस्य को पक्की नौकरी दिए जाने, जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुकसान पर प्रति नाली 5 हजार रुपए क्षतिपूर्ति राशि व राज्य में अभिलंब चकबंदी किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 4 वर्ष का शासन निराशाजनक रहा है। वर्तमान में देश की जनता महंगाई से जूझ रही है। केंद्र व राज्य सरकार केवल घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में आएगी। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, विजयपाल सिंह रावत, विनोद सकलानी, मनोज गुसाईं, दिनेश सकलानी, अरविंद जैन, जगजीत सिंह जग्गी, संतोष प्रणाली आदि मौजूद थे ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News