ऋषिकेश- लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने श्री साईं आई केयर सेंटर के सहयोग से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
गुरुवार को आईएसबीटी परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि अनुराग पुरोहित एवं लांयस क्लब के संजय पंवार ने संयुक्तरूप से किया। इस अवसर पर श्री साई आई केयर के संचालक डॉ. राजे सिंह नेगी ने अपने सहयोगी मनोज नेगी एवं अंजली वर्मा के साथ मिलकर 102 वाहन चालक एवं परिचालकों का नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की।इस अवसर पर 50 से अधिक चालको की नजदीक की नजर कम पाई गई जबकि आधा दर्जन से अधिक चालकों की दूर की नजर कम पाई गई जिनको नजर का चश्मा पहनने की सलाह दी गयी। इस मौके पर सभी वाहन चालको को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमो का पालन करने की अपील की गई। इस अवसर पर लांयस क्लब के अध्यक्ष अभिनव गोयल,अतुल जैन ,अंकुर अग्रवाल ,पुनीत गर्ग, धीरज मखीजा ,लविश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक, ललित जिंदल, सुशील छाबड़ा, चाहत चोपड़ा ने सहयोग किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News