ऋषिकेश- वन विभाग के रेंज कार्यालय ऋषिकेश के अंतर्गत लालपानी वन चौकी में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया गया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रेंज कार्यालय ऋषिकेश के अंतर्गत लालपानी वन चौकी में वन कर्मियों द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसमें वनों को आग से बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान वन कर्मियों ने ग्रामीणों को वन में आग को बुझाने संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों से वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना वन विभाग को तुरंत देने की अपील की जिससे आग को फैलने से रोका जा सके। रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने ग्रामीणों को वन अग्नि सुरक्षा,ओर वन्यजीवों के संबंध में जागरूक किया और उन्हें वन्यजीवों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही लाल पानी के ग्राम वासियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए । बैठक में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे। इसमें लालपानी बीट के वन दरोगा मनसाराम गॉड, वन बीट अधिकारी अजय पवार, बीट सहायक देवेंद्र सिंह, सोनू रावत, राहुल, सूरज, तरुण, शिवा, आनंद आदि मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News