ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 54 नये मरीज मिले,95 मरीज स्वस्थ होकर घर को लौटे, 4 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में
वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण का ग्राफ दिन प्रति दिन गिरता जा रहा है, लेकिन मौतों का सिलसिला बना हुआ है। आज राज्य में मात्र 54 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि 95 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। वहीं 4 संक्रमितों की मौत हुई। इस प्रकार राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 96281 होने के साथ प्रभावी संक्रमितों का आंकड़ा एकहजार से नीचे घटकर 997 रह गया है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत , पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व टिहरी गढ़वाल यानी राज्य के 13 में से
7 जिलों में कोई नया मामला नहीं आया। जबकि उत्तरकाशी में एक, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जनपद में 11-11, हरिद्वार में 8, चमोली में 1 तथा देहरादून में सबसे अधिक 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News