ऋषिकेश- गुमानीवाला वासियों ने सड़क निर्माण में लगाया मानकों की अनदेखी का आरोप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गुमानीवाला के स्थानीय लोगों ने चीनी गोदाम वाली निर्माणाधीन सड़क पर मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर इसका विरोध किया है। जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से विधायक निधि से गुमानीवाला में चीनी गोदाम को जाने वाली सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोड बनाने में मानकों की अनदेखी कर नाले से रेत बजरी निकालकर लगाया जा रहा है। इसे सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसके लिए स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वाले में बलदेव नेगी, मनोज गुसांई, नवीन देशवाल लाला भाई , हीरा सिल्सवाल, रामकृष्णा भट्ट, जगदीश भट्ट, कमलेश डंगवाल, प्रभु भट्ट, राजेंद्र गैरोला आदि कई स्थानीय लोग मौजूद थें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News