ऋषिकेश- रोशन रतूड़ी अध्यक्ष नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला ने की होटल व्यवसायियों से खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम में जुड़ने की अपील

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर पालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती के रोशन रतूड़ी ने होटल रेस्टोरेंट व्यवसायियों से खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यक्रम में जुड़ने की अपील की है।
इस मौके पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी द्वारा होटल रेस्टोरेंट व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा मानक से संबंधी और जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी दी कि तेल को बार-बार गर्म करने से उसका पोलर कंपाउंड बदल जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है । इससे अल्जाइमर हृदय संबंधी बीमारी की समस्या हो सकती है । यूज्ड कुकिंग ऑयल को सीवरेज में डालने से पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है ।एफसीआई द्वारा कारोबारियों से यूज्ड कुकिंग ऑयल को कारोबारियों से खरीद कर बायोडीजल कंपनियों को भेजा जा रहा है। इसके लिए एग्रीगेटर नॉमिनेट किए गए हैं होटल रेस्टोरेंट व्यवसायियों को एफएससीआई के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उनसे जुड़ना होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी द्वारा विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इसमें कार्यक्रम में कई व्यापारियों ने भाग लिया।

%d bloggers like this:
Breaking News