ऋषिकेश- रायवाला प्रतीत नगर मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने खस्ताहाल सड़कों के विरोध मे किया प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रायवाला प्रतीत नगर सम्पर्क मार्ग के ख़स्ता हाल को सरकार द्वारा वर्षों से ना बनाये जाने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने स्थानीय लोगों को साथ लेकर विरोध जताया।
इस मौके पर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कई वर्षों से रायवाला व प्रतीत नगर ग्रामसभा सहित गौहरी माफ़ी के ग्रामीणों का रोड पर चलना दूभर हो रखा है। लेकिन विधायक के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। जिससे आमजन से लेकर आर्मी के जवानों का रोज़मर्रा का मार्ग है। जिसकी निविदा वर्ष 2018 में हो गई थी और अब 2021 शुरू हो गया है। कई धरने व प्रदर्शन किये गये पर ना तो विधायक पर फ़र्क़ पड़ा और न ही विभागीय अधिकारियों पर। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 02 फ़रवरी तक कार्य में तेज़ी नहीं लाई गई और जमें हुऐ पानी को हटाया नहीं गया तो हमें मजबूर 03 फ़रवरी से यहीं रोड़ पर पंलग लगाकर अनिश्चित कालीन धरना देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले हम धरना करेंगे, फिर क्रमिक अनशन और ज़रूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी करेंगें लेकिन जब तक रोड का निर्माण नहीं हो जाता तब तक यहॉं से नहीं उठेंगे। ग्रामवासी सतीश रावत ने कहा कि लगातार पिछले कई वर्षों से ग्रामीण रोड को सही करने की माँग कर रहे हैं और जनप्रतिनिधि लगातार अनदेखा कर रहे हैं। अधिकारी कहते हैं कि कार्य चल रहा है पर पिछले एक माह में 10 मीटर तक ही नाली बनी है। जिसमें बेस पुराना है और नालियों के पानी से ही तराई व मसाला बनाया जा रहा है जोकि साफ़ दिख रहा है। इसको देखने नाही कोई अधिकारी साइड पर आता है नाही कोई ज़िम्मेदार व्यक्ति। विधायक ने तो इस क्षेत्र अनाथ छोड़ रखा है। इस अवसर पर प्रेम सिंह नेगी, दरमियान सिंह नेगी, रविन्द्र बिज्ल्वांण, पूर्व प्रधान विरेंद्र सिंह, अंशुल त्यागी, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, आर्यन गिरी, पूर्व सैनिक हर्षमणी लसियाल, जिज्ञासा जोशी, दमयन्ती बिष्ट, शान्ति सेमवाल, सुषमा चमोली, क्षेत्र बहादुर मल, लक्ष्मण, ललित मोहन डंगवाल, दीपक थापा, जीबी क्षेत्री, भूपेन्द्रसिंह, ममता थापा, बजरंग दल के अध्यक्ष एके सिंह, ओमप्रकाश, दीपक थापा, विश्वमोहन सिंह राणा, यशपाल सिंह पंवार, पिन्टू प्रजापति आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News