ऋषिकेश-राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडर पास मार्ग बनाने की मांग को लेकर धरना कल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – साहब नगर के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडर पास मार्ग बनाए जाने की मांग को लेकर 1 दिन का सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया है।
गोहरी माफी के पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को अंडर पास मार्ग बनाने की मांग की गई थी। लेकिन इसको लेकर कोई भी अधिकारी प्रस्तुति देने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि अंडर पास मार्क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को मनवाने के लिए बृहस्पतिवार को सभी ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग सत्यनारायण मंदिर के समीप सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया है । उन्होंने सभी ग्रामीणों से प्रातः 10:00 धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News