ऋषिकेश- नगर निगम ऋषिकेश ने आन ,बान और शान के साथ लहराया तिरंगा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गणतंत्र दिवस पर नगर निगम की ओर से आन बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। देश भर के साथ देवभूमि ऋषिकेश में भी 72 वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर के आसमान पर जहां तिरंगा लहराया इसके साथ ही, राष्ट्र प्रेम-एकता-अखंडता बरकरार रखने का संकल्प भी लिया।
मंगलवार को नगर निगम परिसर में मेयर अनिता ममगाईं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग की टीम ने देशभक्ति पर आधारित अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व उन्होंने निगम के स्वर्णजयंती सभागार’ के समीप स्थित ’शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण’ कर आजादी के महानायक को अपने श्रद्वा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर शहरवासियों को ’गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन ही हमारा गौरवशाली संविधान अस्तित्व में आया संविधान ने हमें मौलिक अधिकार देने के साथ ही कर्तव्य भी निर्धारित किए हैं। हमारी जिम्मेदारी हैं कि हम केवल अधिकारों की बात न कर अपनी क्षमता और योग्यता के मुताबिक राष्ट्र निर्माण और समाज की उन्नति के लिए कर्तव्यों का गंभीरता से निर्वहन करें।
इस मौके पर शहर के विकास के लिए किए जा रहे विकास कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं की भी उन्होंने जानकारी दी। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल के संचालन में चले कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, मदन मोहन शर्मा, कमला गुनसोला, लता तिवाड़ी, कमलेश जैन, विजय बडोनी, राकेश सिंह मिया, मनीष शर्मा, विपिन पंत, बीरेंद्र रमोला, प्रदीप कोहली, राजू नरसिम्हा, राजू बिष्ट, अनीता रैना, लक्ष्मी रावत, राजेश दिवाकर, रीना शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, शकुंतला शर्मा, गुरविंदर सिंह, संजीव चौहान, डीपी रतूडी, प्रदीप धस्माना, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, पवन शर्मा, रोमा सेहगल, प्रमिला, ममता नेगी, पूनम अरोड़ा, राहुल शर्मा, रामकिशन अग्रवाल, सुनीता नौटियाल, अनामिका अग्रवाल, राजीव राणा, सुजीत यादव, राजीव गुप्ता, रणवीर सिंह, राजेश गौतम, नवीन नौटियाल, राकेश पाल, गौरव केन्थुला, चंदन सिंह पवार, निरिजा गोयल आदि मोजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News