ऋषिकेश- प्रदेश मे आज करोना के 62 नये मरीज मिले, 254 मरीज स्वस्थ होकर घर को लौटे, 4 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 62 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 95702 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 1523 है, आज 254 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 91221 है। अभी तक 1635 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
11231 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 1983166 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 12320 की रिपोर्ट आनी बाकी है.
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 95.32 प्रतिशत हो गयी है। देहरादून में 01 कंटेनमेंट जोन है।
आज उत्तराखंड में 04 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें महंत इंद्रेश अस्पताल से 02, जेएलएन डिस्ट्रिक्ट अस्पताल से 01 और मेडिसिटी अस्पताल से 01 है।

%d bloggers like this:
Breaking News