ऋषिकेश- यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने 6 लाख की लागत से बनी ढौसंड ग्राम मे पेयजल योजना का लोकार्पण किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विधायक ऋतु खंडूरी यमकेश्वर के ढौसंड ग्राम में 6 लाख की लागत से पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया। इस योजना से ग्राम वासियों को बर्षों से लंबित समस्या का समाधान हुआ है। यमकेश्वर की जनता ने विधायक के द्वारा विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 और 35 A को खत्मकर एक राष्ट्र, एक निशान और एक संविधान को देश में लागू करवाना, तीन तलाक के अभिशाप से मुस्लिम बहिनों को छुटकारा दिलाया, राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के साथ ही अनेकों कार्य किए है।
वंही प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार की ओर से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पांच लाख का मुफ्त इलाज , किसान समाधान निधि के तहत प्रदेश के हजारों किसानों को लाभ आदि अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री गजेंद्र नागर, महामंत्री प्रीतम राणा, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भरतलाल, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी, विधायक प्रतिनिधि यमकेश्वर विनोद जुगलान, सुभाष जुगलान, शमशेर भंडारी, युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष नीरज कुकरेती, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अजय रावत मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुरजीत राणा, बिज्जी रावत, अनुसूचित मोर्चा से मंडल अध्यक्ष कोमल, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरदीप कैंतूरा, सुरेंद्र सिंह पयाल, हरेंद्र सिंह पयाल, सुखपाल सिंह पयाल, विमल सिंह पयाल, जयपाल सिंह पयाल, मानसिंह पयाल, बबीता देवी, अध्यक्ष महिला मोर्चा, रूकमा देवी, पवित्रा देवी, घनेन्द्र पयाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News