ऋषिकेश- श्यामपुर किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर पुलिस ने 63 मकान मालिकों का काटा चालान, हुआ 6 लाख 30 हजार का जुर्माना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर कोतवाली पुलिस ने श्यामपुर क्षेत्र में 63 मकान मालिकों का चालान कर, छः लाख, तीस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्र अधिकारी ऋषिकेश द्वारा अपने अधीनस्थों को उक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों पर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह द्वारा गुमानी वाला, मनसा देवी, रुषा फार्म, अमित ग्राम में किरायेदारों के सत्यापन की जांच हेतु अभियान चला गया। उक्त अभियान के दौरान चार पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें एक उपनिरीक्षक, चार कांस्टेबल, दो महिला कॉन्स्टेबल, व एक चीता मोबाइल को नियुक्त किया गया। अभियान से पूर्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा समस्त टीमों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सत्यापन के दौरान कुल किए गए सत्यापन- 326, सत्यापन ना कराने पर कुल चालान 63, जुर्माना छः लाख, तीस हजार रुपये, उन्होंने कहा कि पूर्व में भी ऋषिकेश क्षेत्र में सत्यापन संबंधी कार्रवाई की गई है। तथा भविष्य में भी सत्यापन की कार्रवाई जारी रहेगी।

%d bloggers like this:
Breaking News