उत्तराखंड- प्रदेश में आज करोना के 54 नये मरीज मिले, 57 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 2 मरीजो की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 54 मामले आए हैं।उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 95640 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 1725 है, आज 57 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 90967 है। अभी तक 1631 लोगों मृत्यु हो चुकी है। 10445 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 1971935 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 6890 सैैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के रिकवर होने की दर 95.11 प्रतिशत हो गयी है। उत्तराखंड में देहरादून में 01 कंटेनमेंट जोन है। आज उत्तराखंड में 02 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें एम्स ऋषिकेश से 01 और हिमालयन अस्पताल से 01 है।
