ऋषिकेश- उत्तराखंड परिवहन महासंघ ड्राइविंग लाइसेंस को ऋषिकेश से झाझरा देहरादून बनाये जाने का पुरजोर विरोध करेगा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने ड्राइविंग लाइसेंस ऋषिकेश के बजाय झाझरा देहरादून में बनाए जाने का पुरजोर विरोध किया है।
शुक्रवार को महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने परिवहन सचिव शैलेश बगोली को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें उन्होंने बताया कि ऋषिकेश परिवहन कार्यालय में शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के पर्वतीय क्षेत्र के लोग भी अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनाने आते हैं ।यदि भविष्य में लाइसेंस झाझरा देहरादून से बनेंगे तो यहां की जनता को लगभग 150 से 200 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा । इससे समय की हानि के साथ ही धन हानि व आर्थिक हानि भी होगी । उन्होंने कहा कि इस तरह का निर्णय ऋषिकेश की जनता के लिए अन्याय पूर्ण व अनैतिक होगा यदि इस तरह का निर्णय होता है तो ऋषिकेश की जनता जन आंदोलन के लिए भी तैयार रहेगी। शासन व सरकार को इस तरह के आदेश से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि ज्ञापन की कॉपी परिवहन आयुक्त दीपेंद्र चौधरी, संभागीय परिवहन अधिकारी दिनेश चंद्र पटोही और ऋषिकेश सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे को भी दे दी गई है।

%d bloggers like this:
Breaking News