ऋषिकेश- श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से ही मनुष्य को मिलता है मुक्ति का मार्ग – डॉ. दुर्गेश आचार्य महाराज
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कथा वाचक आचार्य डॉ. दुर्गेश आचार्य महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य काम क्रोध लोभ मोह और अहंकार से दूर होकर प्रभु की प्राप्ति कर सकता है ।
शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा राष्ट्रीय संत डॉ. दुर्गेश आचार्य महाराज व आचार्य महामाया प्रसाद के सानिध्य में कलश यात्रा भट्ठोवाला से शुरू होकर त्रिवेणी घाट पहुंची । त्रिवेणी घाट से पूजा अर्चना के साथ दिव्य क्लासों में गंगा जल भर कर कलश यात्रा वापस भट्टो वाला कथा स्थल पर पहुंची। कथा स्थल पर कलर्स ओं की पूजा अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। भक्तों को कथा का श्रवण कराते हुए कथा वाचक आचार्य दुर्गेश आचार्य महाराज ने कहां की श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से काम क्रोध लोभ मोह और अहंकार का नाश होता है। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण ही जीव के लिए मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस मौके पर कथा श्रवण करने वालों में सभी भक्त मौजूद थे।
