ऋषिकेश- युवाओ के सहारे बूथ को मजबूत कर जीतेंगे विधानसभा चुनाव:- युवा कांग्रेस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -युवा कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडने का कार्य किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत सिंह धीमान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी में जोड़ने की चर्चा की गई । युवा नेता विवेक तिवारी ने कहा कि इस माह तक युवा कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष व वार्ड कमेटियों का गठन युवा कांग्रेस द्वारा किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन भी बहुत जल्द किया जाएगा । इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को 8 सेक्टरों में बांटा जाएगा जिसमें जिला के पदाधिकारी इन सेक्टर के प्रभारी होंगे । विधान सभा पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य वार्ड प्रभारी नियुक्त होंगे। जिससे पार्टी को विधानसभा चुनाव में बड़ा फायदा होगा। इसबार के विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी और इसमें युवा कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
युवा नेता जितेंद्र पाल पार्टी ने कहा कि युवा कांग्रेस वार्डो में जाकर वार्डों की समस्या के लिए निस्तारण की लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सनी प्रजापति, पूर्व छात्र अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, गौतम नौटियाल, राहुल पांडे, श्याम शर्मा, कृष्णा राजभर, गोविंद यादव, दक्षेश मनचंदा, आदित्य किंगर, अंशुमन चावला, हिमांशु कश्यप, यश अरोड़ा, मनीष राजभर, आशीष शर्मा, मनप्रीत सिंह, साहिल मलिक, विशाल स्नेह, श्याम थापा, दीपक वर्मा, आर्यन शर्मा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News