ऋषिकेश- अवैध चाकू के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा लगातार आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उक्त विषय में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रितेश शाह द्वारा रात्रि गश्त पर नियुक्त चीता मोबाइल एवं गस्त पार्टियों को संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ करने व निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।
इसके अनुपालन में बीती देर रात्रि गश्त के दौरान लेबर कॉलोनी तिराहा आईडीपीएल ऋषिकेश के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दो संदिग्ध लड़कों को रोक कर चेक किया तो उनके पास अलग-अलग चाकू बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता बबलू सिंह पुत्र स्व. मिश्री लाल निवासी मकान नंबर 174 विश्वकर्मा चौक ऋषिकेश,
मोंटू पुत्र स्व. तारा चंद निवासी मायाकुंड ऋषिकेश के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आर्म्स एक्ट की धारा के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
