ऋषिकेश- दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को किया संबोधित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है ।
शनिवार को देश में टीकाकरण की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाए जाने के बाद भी किसी भी किस्म की लापरवाही नहीं बरतनी है । पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग वैक्सीनेशन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। उन्होंने कहा भारत चौबीसों घंटे सतर्क रहा है इसका मुख्य कारण है कि हमने सही समय पर सही फैसले किए। कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के दौरान उन स्वास्थ्यकर्मियों को याद करके भावुक हो गए, जो कोविड संक्रमण की चपेट में आकर कभी घर नहीं लौट पाए । प्रधानमंत्री ने दिवंगत स्वास्थ्यकर्मियों को याद करते हुए कहा कि हमारे सैंकड़ों साथी ऐसे भी हैं, जो लौट कर घर नहीं आ पाए ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News