ऋषिकेश- आईएसबीटी परिसर में महापौर ने श्रद्धालुओं को बाटी खिचड़ी का प्रसाद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मकर संक्रांति के मौके पर मेयर अनिता ममगाई ने लोंगो को खिचड़ी का प्रसाद बांटा। महाकुंभ के प्रथम मकर संक्रांति के पर्व पर नगर निगम महापौर ने त्रिवेणी घाट पहुंची देवडोलियों की विशेष पूजा-अर्चना कर शहरवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की देवभूमि ऋषिकेश में आस्था के बीच महाकुंभ का आगाज हो गया। इस पावन मौके पर जहां दिनभर गंगा तटों पर स्नान और दान पुण्य का कर्म अनवरत चलता रहा वहीं जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं ने श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद भी बांटा। मेयर अनिता ममगाई ने आईएसबीटी परिसर में खुदरा फल सब्जी विक्रेताओं एवं सुधार समिति द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद वितरित किया । उन्होंने कहा कि त्योहार हमें परंपरा निभाने और भाईचारे के साथ रहने का संदेश देते हैं।उन्होंने कहा मकर संक्रांति का भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व है। इस दिन स्नान, दान और जप का विशेष महत्व है। कहा ,यह पर्व सत्य, त्याग, कल्याण, कर्म व क्रांति का संदेश देता है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष चुनु लाल गुप्ता, राजा राम , महेंद्र गुप्ता, दीपचंद, सुभाष जायसवाल, राजेश, संतोष गुप्ता, अमलेश गुप्ता, सरल चौहान, राजेश गुप्ता,योगेंद्र पांडेय, ,विशाल बर्मा, पंकज गुप्ता,प्रदीप गुप्ता, कमलेश चौहान, राकेश,राहुल, राजकुमार, ताड़केश्वर आदि मोजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News