ऋषिकेश- प्रदेश मे आज करोना के 184 नये मरीज मिले,276 मरीज स्वस्थ हुए,11मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव के 184 मामले आए हैं जबकि 11 लोगों की मौत हुई है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 93961 हो गए हैं। इसमें सक्रिय मामलो की संख्या 2643 है, आज 276 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 88472 है। अभी तक 1589 लोगों मृत्यु हो चुकी है। जबकि 12587 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 94.16 प्रतिशत हो गयी है। मंगलवार को प्रदेश में 11 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें एम्स ऋषिकेश से 01, दून मेडिकल कॉलेज से 02, कैलाश अस्पताल से 02, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल से 01, सुशीला तिवारी अस्पताल से 04 और उजाला अस्पताल काशीपुर से 01 है ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News