ऋषिकेश- देवप्रयाग और तीन धारा के बीच मारूति ऑल्टो कार लगभग 200 मीटर नीचे नदी में गिरी दो व्यक्तियो की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – देवप्रयाग व तीन धारा के बीच ऑल्टो के गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई । एसडीआरएफ की टीम द्वारा बड़ी मशक्कत से शवों को खाई से निकाला गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रातः 09:45 बजे कोतवाली श्रीनगर से SDRF को सूचित किया गया कि देवप्रयाग से 01 किमी आगे तीनधारा की ओर एक आल्टो कार नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना प्राप्त होते ही श्रीनगर से एसआई जगमोहन सिंह के साथ SDRF की रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए । इसके साथ ही ढालवाला से भी एक डीप डाइविंग टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त घटना में एक आल्टो कार के अनियंत्रित होने से नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी । इसमे 02 लोग सवार थे, दोनों सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी है। SDRF इंचार्ज जगमोहन सिंह के नेतृत्व में sdrf टीम द्वारा बड़ी मशक्कत से शवों को नदी से बाहर निकाला गया ।खाई अत्यंत विकट एवम गहरी है वाहन लगभग 200 मीटर के करीब गिरा हुआ था। मरने वालों में खुर्शीद पुत्र राशिद उम्र 43 वर्ष, निवासी मोहल्ला गुलाम ओलिया, थाना गंगू, सहारनपुर। और शाहमुद्दीन पुत्र अब्दुल हाफिज उम्र 33 वर्ष, निवासी ऊपरोक्त।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News