ऋषिकेश- आशुतोष नगर में सीमेंट के खाली बोरो में रखी गई 80 पेटी देसी शराब जाफरान बरामद
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध टीम गठित की गई है।

उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर आशुतोष नगर तिराहे के पास एक खाली प्लॉट पर संदिग्ध अवस्था में रखे हुए सीमेंट के कट्टों को चेक किया तो उसके अंदर देसी शराब जाफरान की 80 पेटियां बरामद हुई है । इसकी अनुमानित लागत तीन लाख पचास हजार रूपए आंकी गई है मौके से एक अभियुक्त अपनी स्कूटी छोड़कर फरार हो गया ।

अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बरामद एक्टिवा स्कूटी को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
