ऋषिकेश-SOG टिहरी गढ़वाल एवं मुनिकी रेती पुलिस की सयुक्त टीम ने 1.415 Kg चरस व 6 gm स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार किये


त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मुनीकीरेती के नेतृत्व में SOG टिहरी गढ़वाल व थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग स्थानों से 04 अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 02 अभियुक्तों से 1.415 kg अवैध चरस व 02 अभियुक्तों से 06 gm अवैध स्मैक बरामद की गई तथा अभियुक्तों द्वारा अवैध तस्करी में प्रयोग किए गए दो वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया गया। अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए जिनका विवरण निम्न प्रकार से है पुलकित पुत्र पंकज निवासी 386/1 इस्ट अम्बर तालाब रुड़की हरिद्वार, सुशील गैरोला पुत्र स्व० वासुदेव गैरोला निवासी 14 बीघा कैलाश गेट थाना मुनिकीरेती टेहरी गढ़वाल,
कन्हैया पासवान पुत्र रमेश पासवान निवासी वार्ड नंबर 4 शीशम झाड़ी थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल, वासु पुत्र भीम बहादुर निवासी मकान नंबर 770 अम्बर तालाब थाना गंगनहर हरिद्वार , अभियुक्तों से 1.415 kg अवैध चरस 6 gm अवैध स्मैक बरामद किया गया ।
पुलिस टीम में उ0नि0 आशीष कुमार, उ0नि0 नीरज रावत चौकी प्रभारी शिवपुरी, उ 0 नि अंशुल अग्रवाल चौकी प्रभारी भद्रकाली, योगेंद्र सिंह SOG,, विकास सैनी SOG, राजवर्धन SOG, अमित गौड़ , पवन रावत, हीरा लाल शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News