ऋषिकेश- शहीद राकेश डोभाल के घर पुत्र रत्न प्राप्ति पर लोगों ने दी बधाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शहीद राकेश डोभाल के घर पुत्र रत्न प्राप्ति को लेकर शहरवासियों में हर्ष का माहौल है। इस दौरान नगर वासियों ने शहीद के घर किलकारियां गूंजने पर खुशी का इजहार किया है।
वृहस्पतिवार को महापौर अनिता ममगाईं सहित नगर के प्रतिष्ठित लोगों ने गंगा नगर स्थित शहीद के घर पहुंच कर शहीद की मां विमला डोभाल को बधाई दी।

बीएसएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल के घर में पुत्ररत्न की प्राप्ति की सूचना के बाद समूची तीर्थ नगरी में हर्ष का माहौल है। शहीद राकेश डोभाल के घर में पुत्र रत्न की सूचना के बाद बधाइयां देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है। इस मौके पर शहीद के घर पहुंचकर लोगों ने कहा कि शहीद राकेश की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी ।उसके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा ।

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। विगत 16 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर घर पर पहुंचा था। इसी दिन शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News