ऋषिकेश- विनिता नौटियाल को मिली स्वर्गाश्रम भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विनिता नौटियाल को भाजपा स्वर्गाश्रम, नीलकंठ, गैंडखाल मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने, वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी भंडारी को जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष और वर्तमान में विधायक प्रतिनिधि पूजा आर्य को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा ने कहा कि मात्र शक्ति ही भारतीय जनता पार्टी की असली नीव हैं। महिलाएं निस्वार्थ भाव से चाहे चुनावी मौसम हो या आम दिनों की बात हमेशा ही जोश एवं उत्साह से पार्टी का कार्य करती हैं । पूर्ण विश्वास है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मातृ शक्ति और भी ज्यादा जोश एवं उत्साह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान सम्मस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूरी, जिला अध्यक्ष सम्पत सिंह रावत, महिला मोर्चा प्रभारी नीलम मंदोलिया एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर
मंडल महामंत्री गजेंद्र नागर, महामंत्री प्रीतम राणा, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भरत लाल, मीडिया प्रभारी देवेंद्र पयाल, सोशल मीडिया प्रभारी अशोक भंडारी, विधायक प्रतिनिधि यमकेश्वर अश्विनी गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, मनीष राजपूत, नवनीत राजपूत, जीतू अवस्थी, बृजेश चतुर्वेदी, राजू प्रजापति, बबली देशवाल, शकुंतला राजपूत, शकुंतला तडियाल, मीना श्रीवास्तव, शीला कश्यप, दीपा मिश्रा, बाला देवी, पूनम तडियाल, दुर्गा डोबरियाल, सुधा देवी, रामजी पांडे, सुरजीत राणा, मोहन नागर, विवेक भारती, बीज्जी रावत आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।
