ऋषिकेश- भाजपा युवा मोर्चा मुनी की रेती के कार्यकर्ताओं ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत।
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टिहरी जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार का नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल आगमन पर तपोवन में हार्दिक स्वागत किया गया ।
रविवार को युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष कुकरेती के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने तपोवन तिराहे पर अजय उनियाल प्रदेश संयोजक सदस्यता युवा मोर्चा, सिद्धार्थ राणा विभाग संयोजक , ओम प्रकाश जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, विकास नेगी लीगल सह संयोजक भाजपा युवा मोर्चा का फूल मालाओं से स्वागत किया । इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परमवीर पंवार ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी कि रीड की हड्डी मानी जाती है । संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी । सभी कार्यकर्ताओं को एक बूथ 20 यूथ की जिम्मेदारी निभानी है । स्वागत करने वालों में मोहिनी तोपवाल , यशपाल कंडारी, हिमांशु नौटियाल, सचिन सेलवान, मनीष चौहान, विवेक रावत, आशीष बिष्ट, नवीन भाटी, राहुल शर्मा , जग्गी पवार, देवेंद्र रावत, अनिल धामंदा, आकाश सकलानी आदि मौजूद थे ।
