ऋषिकेश- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को एम्स से मिली छुट्टी, राजभवन रवाना
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को एम्स से डिस्चार्ज कर लिया गया है । शनिवार प्रातः 10:30 पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य राजभवन के लिए रवाना हुई गौरतलब है कि कोविड 19 उपचार के लिए एम्स में भर्ती राज्यपाल का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर स्थिति में है। एम्स में भर्ती के बाद उन्हें उपचार के दौरान किसी भी प्रकार का कोविड 19 का कोई नया लक्षण विकसित नहीं हुआ है। कोविड संक्रमित होने के बाद उत्तराखंड की महामहिम राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को बीते सोमवार (23 नवंबर) को उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। एम्स के 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नियमिततौर से निगरानी रख रही थी । इस बाबत डीन (हॉस्पिटल अफेयर्स) प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनके कोविड 19 से संबंधित सभी मानक सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि महामहिम में कोविड के लक्षण विकसित हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सरकार की गाइडलाइन के तहत उन्हें अब डिस्चार्ज किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य में लगभग पूर्ण सुधार को देखते हुए उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई है । MP3 छुट्टी के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य राज्य भवन में आइसोलेशन रहेंगी
