ऋषिकेश-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के 2 मेडिकल कॉलेजो के खिलाफ दिये जांच के आदेश।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – लखनऊ के मोहनलालगंज के सांसद डॉ. कौशल किशोर के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के 2 मेडिकल कॉलेजों के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए हैं । लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज और इंटीग्रल मेडिकल कालेज में इलाज के बाद बड़े अस्तर पर मानव तस्करी का आरोप लगा है आरोप है कि इन मेडिकल कालेजों में इलाज के बाद मानव अंगों को निकालकर बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है । चिकित्सा विभाग की 6 सदस्य टीम इसकी जांच करेगा और 14 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंप देगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के बाद सत्यता पाए जाने पर इन मेडिकल कॉलेजों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News