उत्तराखंड- प्रदेश में आज मंगलवार को करोना के 528 नए मरीज मिले,173 स्वस्थ हुए, 11मरीजो की मौत हुई।
देहरादून । नवम्बर में बढ़ती ठंड से भी कोविड़ की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही है । नवम्बर माह के 24 दिन में ही 9692 कोविड़ मरीज मिल चुके हैं, जबकि 8780 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं । नवम्बर के महीने में ही अब तक 152 मरीजों की मौत भी हो चुकी है ।
प्रदेश में मार्च में आये पहले कोविड़ मरीज के बाद से अब तक 72160 कोविड़ मरीज मिल चुके हैं, जबकि 65703 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं । प्रदेश में अब तक कोविड़ संक्रमित 1173 मरीजों की मौत भी हो चुकी है । फिलहाल राज्य के कोविड़ अस्पतालों में 4638 कोविड़ के एक्टिव मरीज अपना इलाज करा रहे हैं ।
पिछले 24 घण्टे में राज्य के अंदर 528 नए कोविड़ मरीज मिले हैं, जबकि 173 को स्वस्थ होने पर कोविड़ अस्पतालों से छुट्टी दी गयी है । इस दौरान 11 कोविड़ संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है । पिछले 24 घण्टे में ही राज्य की कोविड़ लैब्स से 10473 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है , जबकि 13151 नए सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं । अभी भी राज्य की लैब्स से 19311 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है ।
पिछले 24 घण्टे में ही राज्य की राजधानी देहरादून जनपद से सबसे अधिक 192 कोविड़ मरीज मिले हैं । इसी तरह हरिद्वार से 83, उधमसिंह नगर से 69, पिथौरागढ़ से 49, नैनीताल से 37, पौड़ी गढ़वाल से 24, अल्मोड़ा – चमोली से 20-20, उत्तरकाशी से 11, बागेश्वर से 7, टिहरी गढ़वाल से 6 और चंपावत – रुद्रप्रयाग से 5-5 नए कोविड़ मरीज मिले हैं ।
