ऋषिकेश – ग्रामसभा खदरी में 2 किलोमीटर की ऊर्जा बाढ़ लगाने का कार्य प्रारम्भ।
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ग्राम सभा खदरी में 2 किलोमीटर ऊर्जा बाढ़ लगाने का कार्य शुरू हो चुका है । इसके लिए शासन की ओर से 7 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे । ग्राम प्रधान संगीता शांति थपलियाल व ग्रामीण काफी समय से बाड़ लगाने की मांग कर रहे थे । ग्राम सभा खदरी में लक्कड़ घाट से सोंग नदी तट तक करीब 2 किलोमीटर के दायरे में ऊर्जा बाड़ लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है । ग्रामप्रधान संगीता शांति थपलियाल ने बताया कि ऊर्जा बाड़ लगाने के बाद उसके नीचे 2 फीट चौड़ी पट्टी भी बनाई जाएगी इससे वहाँ घास ना जम सके और शॉर्ट सिर्किट का खतरा ना हो । उन्होंने कहा कि ऊर्जा बाड़ लगाने के बाद किसानों और ग्रामवासियों को काफी राहत मिलेगी । जंगली जानवरों के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे थे, आये दिन हाथी, सुअर, नील गाय फसलों को नुकसान पहुंचाते थे । हाथी रिहायशी इलाकों में आते रहते थे जिससे जान माल के नुकसान का खतरा बना रहता था । उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत, वन दरोगा राजेश बहुगुणा, वन अधिकारी स्वयंवर कंडवाल का भी विशेष आभार किया । इस अवसर पर शांति थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीकांत रतूड़ी, समाजसेवी दिनेश कुलियाल, राकेश कुकरेती, गणेश बिजल्वाण आदि मौजूद थे ।
